{"_id":"6a95b581772da8f763004eaf","slug":"hearing-in-the-lav-kush-bhawan-case-to-be-held-on-the-7th-now-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-157620-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लवकुश के भवन मामले में अब सात को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लवकुश के भवन मामले में अब सात को होगी सुनवाई
Mon, 31 Aug 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के निर्माणाधीन भवन के मामले में सुनवाई की अगली तारीख सात सितंबर तय की गई है। बता दें कि भवन के मानचित्र और भूमि उपयोग को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण में जांच चल रही है। मामले में एडीए ने संबंधित विभागों से दोबारा रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। एडीए के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में दोबारा रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसका परीक्षण किया जाएगा और नियमानुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन