फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Health of 479 People Screened at Chief Minister's Health Fair

Ayodhya News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांची गई 479 की सेहत

Sun, 26 Apr 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Health of 479 People Screened at Chief Minister's Health Fair
अमानीगंज पीएचसी में मरीजों की जांच करते डॉ. महेंद्र।
अयोध्या। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 479 मरीजों ने पंजीकरण कराया था। अधिकतर सर्दी, खांसी, बुखार, सांस व त्वचा रोग से पीड़ित थे।
विज्ञापन


मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सराय धनेठी, अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया, शाहगंज में 184 मरीजों का परीक्षण व उपचार मौजूद डॉक्टरों की टीम ने किया। साथ ही डॉक्टरों ने अस्पताल आए लोगों को तेज धूप में बाहर न निकलने व लू से बचाव करने की सलाह दी।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार और कोछा में 35 मरीजों का रजिस्ट्रेशन करके दवा वितरित की गई। कोछा में महिला चिकित्सक अंजलि गुप्ता की टीम ने मरीजों को चिकित्सीय सलाह देने के साथ दवा दी। टीबी स्क्रीनिंग, बलगम, एनीमिया, हीमोग्लोबिन व विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांचें की गई।रिपोर्ट के अनुसार उन्हें दवाइयां दी गई। विकासखंड मसौधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनदैला रानी बाजार के प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में 17 महिलाएं, 13 पुरुष और तीन बच्चों की जांच व दवा का वितरण किया गया। मेले में अधिकतर रोगी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक पीएचसी पनभरिया, पछियाना, हैदरगंज, विजयनपुर, सजहरा में कुल 227 मरीजों का निशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, खून की कमी वाले मरीजों को आयरन सुक्रोज चढ़ाना, मोतियाबिंद स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग, एवं आभा आईडी बनाने जैसी अन्य सेवाएं मरीजों को प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed