{"_id":"65e60f2e2a89d299c603cf06","slug":"health-centers-suffer-from-the-disease-of-neglect-ayodhya-news-c-13-knp1002-638646-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आरोग्य केंद्रों को लगा अनदेखी का रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आरोग्य केंद्रों को लगा अनदेखी का रोग
विज्ञापन
अयोध्या। समय सीमा बीतने के लगभग डेढ़ साल बाद भी जिले के 46 आरोग्य केंद्र अब तक नहीं बन सके हैं। समय पर निर्माण पूरा न होने से मरीजों व कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अब तक टीकाकरण तक ही सीमित रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों को उच्चीकृत करके हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) का दर्जा दिया गया है। ब्रिज कोर्स कर चुके सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को इन पर तैनात करके टेली कंसल्टेंसी की सुविधा दिलाने, खून की 14 तरह की जांचें शुरू कराने आदि का इंतजाम किया गया है। अलग-अलग चरणों में इनका निर्माण हो रहा है।
जिले के सात ब्लॉकों में 3.64 करोड़ से 52 आरोग्य केंद्रों का निर्माण जून, 2022 में शुरू हुआ था। सितंबर, 2022 तक निर्माण कार्य पूर्ण होना था, लेकिन अभी तक इनमें से 46 केंद्र विभाग को हस्तगत नहीं हुए हैं। इनमें अधिकतर में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, विवादों के कारण सोहावल के कुंदुर्खा खुर्द में अभी आरोग्य केंद्र का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है। जिन केंद्रों पर सीएचओ तैनात नहीं हैं, वहां तो सिर्फ टीकाकरण ही हो रहा है। जहां पर तैनाती है, वहां पर भी भवन न होने से सेवाएं बाधित हो रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मवई के गनौली में बने आरोग्य केंद्र में ताला लटका मिला। प्रधान बलभद्र यादव ने बताया कि सीएचओ तैनात है। भवन के अभाव में वह पंचायत भवन में बैठती हैं। तारुन के केशरुआ बुजुर्ग में अभी आरोग्य केंद्र दीवार बन रही है। बाहर प्लास्टर हो गया है। अंदर में अभी प्लास्टर व फर्श नहीं बन सकी है।
-आरोग्य केंद्रों में शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकतर केंद्रों पर सीएचओ तैनात हो चुके हैं, जिनसे सेवाएं चल रही हैं।
-डॉ. संजय जैन, सीएमओ, अयोध्या