फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Haiderganj SO surrounded by controversies was removed in Ayodhya in case is of teenager suicide

Ayodhya News: हटाए गए विवादों से घिरे हैदरगंज एसओ, जानें किसे मिली कमान; किशोरी की आत्महत्या का है मामला

Mon, 30 Dec 2024 01:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 01:16 PM IST
सार

विवादों से घिरे हैदरगंज एसओ हटा दिए गए हैं। किशोरी की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ रहा है।आगे पढ़ें और जानें किसे कमान मिली? 

विज्ञापन
Haiderganj SO surrounded by controversies was removed in Ayodhya in case is of teenager suicide
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या में हैदरगंज थाना के प्रभारी रहे मोहम्मद अरशद को विवादों के बाद हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दर्शन नगर चौकी इंचार्ज रहे विवेक राय को तैनाती दी गई है। इसके अलावा दो और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


हैदरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के आत्महत्या के बाद परिजनों ने शिक्षक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के परिजनों ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद के खिलाफ आरोपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें जिले के ब्राह्मण संगठनों और भाजपा व सपा के नेता भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

विवेक राय को थानाध्यक्ष बनाया गया

वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में परिजनों ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और एसएसपी राजकरन नय्यर से भी मुलाकात की थी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को एसएसपी ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद को हटाकर लाइन हाजिर किया है। उनके स्थान पर दर्शननगर चौकी इंचार्ज रहे विवेक राय को थानाध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ मणि त्रिपाठी को दर्शन नगर चौकी प्रभारी बनाया गया

वहीं लक्ष्मण घाट चौकी चार्ज रहे जगन्नाथ मणि त्रिपाठी को दर्शन नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि मवई थाना अध्यक्ष रहीं आशा शुक्ला को महिला थाने की कमान सौंपी गई है। जबकि जय किशोर अवस्थी को लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने सभी को नवीन तैनाती स्थल पर अविलंब पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed