फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gonda's uncle and nephew died in the accident

Ayodhya News: हादसे में गोंडा के चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 18 Jul 2025 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Jul 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gonda's uncle and nephew died in the accident
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में शेरपुर पारा बाजार के पास प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब 01:30 बजे खड़े डंपर से पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पूरे दयाल राजा बगिया गोंडा निवासी दीपक शुक्ल (19) और प्रमोद शुक्ल (29) की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि रात में बरसात के दौरान शेरपुर पारा बाजार में एक डंपर हाईवे के किनारे खड़ा था। तभी सुल्तानपुर से अयोध्या की तरफ जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिस बैरियर को तोड़ती हुई सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। मौके पर पहुंचे समाजसेवी राजकुमार वर्मा ने बीकापुर कोतवाली में सूचना दी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जांच के बाद इमरजेंसी में तैनात डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने दीपक शुक्ल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक प्रमोद शुक्ल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान प्रमोद की भी मौत हो गई है। बीकापुर कोतवाली के निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि डंपर खराब होने के कारण हाईवे के किनारे खड़ा था। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed