{"_id":"67d2be4592762b4eeb066ea6","slug":"ghantaghar-mosque-covered-with-tarpaulin-in-ayodhya-so-that-colours-do-not-fall-on-it-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अयोध्या में तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद... ताकि न पड़े रंग, सराफा व्यवसायियों ने जमकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अयोध्या में तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद... ताकि न पड़े रंग, सराफा व्यवसायियों ने जमकर खेली होली
Thu, 13 Mar 2025 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:17 PM IST
सार
सराफा व्यवसायी व चौक घंटाघर से रिकाबगंज तक के अन्य व्यवसायी और उनके बच्चों ने भी राहगीरों पर जमकर रंग फेंका। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। रंग खेलने के दौरान चौक मस्जिद को कपड़े से ढक दिया गया ताकि मस्जिद पर रंग न पड़े।
विज्ञापन
अयोध्या में तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होली के मौके पर घंटाघर की मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। चौक घंटाघर स्थित शिया समुदाय की हसन खां मस्जिद को जिला प्रशासन ने मस्जिद के मौलाना के सहयोग से ढकवा दिया है। ताकि, होली के समय इस पर रंग न पड़े। जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। ताकि, किसी समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इसी मस्जिद के सामने चौक में सराफा व्यवसायियों ने होली खेली। रंग से बचने के लिए मस्जिद को पहले ही ढक दिया गया। शुक्रवार को हिंदू समुदाय होली का पर्व मनाएगा। ऐसे में दो दिन मस्जिद तिरपाल से ढकी रहेगी। रामनगरी में होली के एक दिन पहले होलिका दहन के दिन परंपरागत रूप से चौक के सराफा व्यवसाई होली का त्योहार मनाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः- UP Police Bharti: 12048 महिलाएं पहनेंगी वर्दी, फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें मेरिट लिस्ट से लेकर हर अपडेट
विज्ञापन
बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से चौक के सराफा व्यवसायी परंपरागत रूप से होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन के दिन ही होली खेलते आ रहे हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी सराफा व अन्य व्यवसायियों के बच्चे व बड़े लोगों ने जमकर होली खेली। इस दौरान नगर निगम ने टैंकर से पानी की व्यवस्था भी की थी। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ व्यापारियों ने धूम धड़ाके के साथ होली खेली।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन