{"_id":"6957f3b2fbf910053900141f","slug":"friends-murdered-a-young-man-two-accused-arrested-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1542075-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दोस्तों ने की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दोस्तों ने की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Jan 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
17-पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी व गिरफ्तार आरोपी।-संवाद
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में युवक की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को सरयू में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हत्या प्रेमिका को शादी की फोटो भेजने और पैसे के विवाद में हुई थी।
एसएसपी ने बताया कि मृतक शुभम रावत पुत्र आशाराम रावत, निवासी खानपुर थाना खंडासा, 26 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग तीन बजे अपने दोस्तों के बुलावे पर रौनाही क्षेत्र स्थित सरयू नदी के किनारे बने पंपिंग स्टेशन पहुंचा था।
यहां आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सरयू नदी में फेंक दिया गया। 27 दिसंबर को मृतक के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शुभम आखिरी बार अपने दोस्तों अंकुर पांडेय और गिरीश रावत के साथ देखा गया था। पूछताछ में दोनों ने पहले यह कहानी गढ़ी कि शुभम नदी में नहाते समय डूब गया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों अंकुर पांडेय (22 वर्ष) निवासी खंडासा और गिरीश रावत (25 वर्ष) निवासी रौनाही को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका, मृतक का पर्स, स्कूल पहचान पत्र और नकदी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।