फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fraud of 2.80 crore under the pretext of resolving problems through religious rituals

Ayodhya News: पूजा-पाठ से समस्या दूर कराने के नाम पर 2.80 करोड़ की ठगी

Wed, 07 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.80 crore under the pretext of resolving problems through religious rituals
अयोध्या। पूजा-पाठ से समस्याएं दूर कराने का भरोसा देकर पुणे की एक महिला से करीब 2.80 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला संज्ञान में आया है। पुणे निवासी लक्ष्मी कामा ने विवेकानंद महाराज, उनके चेले सूरज और चालक रत्नाकर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार महिला जमीन से संबंधित समस्या को लेकर परेशान थीं। इसी दौरान टीवी चैनल पर विवेकानंद महाराज को पूजा-पाठ से बाधाएं दूर करने की बात कहते देखा। संपर्क करने पर उन्हें अयोध्या बुलाया गया और 20 से 25 लाख रुपये लाने को कहा गया। महिला के मुताबिक वह 20 लाख रुपये और 500 ग्राम चांदी का मुकुट लेकर अयोध्या पहुंचीं। एयरपोर्ट पर विवेकानंद, सूरज और रत्नाकर मिले और उन्हें होटल ले गए। आरोप है कि वहां 20 लाख रुपये और चांदी का मुकुट ले लिया गया।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक बाद में 20 लाख, 25 लाख और दो लाख रुपये यात्रा खर्च के नाम पर भी लिए गए। इसके अलावा अयोध्या में 10 लाख रुपये और देने का आरोप है। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उससे करीब दो करोड़ नकद और करीब 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, यानी कुल करीब 2.80 करोड़ रुपये लिए। महिला का आरोप है कि रकम मांगने पर पूजा अधूरी रहने और मनोकामना पूरी न होने की बात कहकर दबाव बनाया गया। बाद में मृत्यु का भय दिखाकर भी रकम लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed