{"_id":"6adcf190eca60eca3800016c","slug":"four-teachers-found-absent-during-bsa-inspection-one-days-salary-withheld-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-161711-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीएसए के निरीक्षण में चार शिक्षक अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीएसए के निरीक्षण में चार शिक्षक अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका
Sat, 24 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली स्थित कंपोजिट विद्यालय सराय नासिर का बीएसए लालचंद्र ने सुबह 9:40 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सहायक अध्यापक गोविंद वर्मा, सुनील कुमार, जगदीश कुमार और शिक्षामित्र इशरत अली अनुपस्थित मिले। इस पर अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है, जबकि प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 193 विद्यार्थियों के सापेक्ष केवल 44 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं, विद्यालय में संचालित दो स्मार्ट कक्षाएं निष्क्रिय पाई गईं, जिनमें पढ़ाई नहीं हो रही थी। स्पोर्ट्स ग्राउंड और कंपोजिट अनुदान के उपयोग में भी बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया।
इसके अलावा, समय सारिणी के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था और विद्यार्थी कक्षावार व्यवस्थित रूप से नहीं बैठे थे। विद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था भी नहीं मिली। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। निरीक्षण में मिली खामियों को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया है।