{"_id":"669c0d45ea389945e3078db4","slug":"four-including-woman-injured-in-road-accidents-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-801017-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल
Sun, 21 Jul 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर। दो अलग-अलग स्थान पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डाॅ. संत कुमार मौर्य ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कटारी, बीकापुर निवासी राजेश्वरी (50) व सुल्तानपुर निवासी कृष्णदेव (55) घायल हो गए। दूसरा हादसा खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोछा के पास हुआ। बाइक और साइकिल में हुई भिड़ंत के चलते साइकिल सवार पूरे महादेव राय का पुरवा, कोछा निवासी घनश्याम राय (60) व पुरखीपुर, बीकापुर निवासी बाइक चालक सत्य प्रकाश (23) वर्ष घायल हो गए।
सीएचसी बीकापुर के चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्य ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद राजेश्वरी, कृष्णदेव और सत्य प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि किसी भी मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। संवाद