फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Former Congress leader dies in road accident while going to get medicine

Ayodhya News: दवा लेने जा रहे पूर्व कांग्रेस नेता की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Former Congress leader dies in road accident while going to get medicine
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज अवस्थी की फाइल फोटो।
मवई। पूर्व कांग्रेस नेता व सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के पूर्व सदस्य पृथ्वीराज अवस्थी (70) की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पटरंगा थाना क्षेत्र में कल्याणी नदी के पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम बसौढ़ी निवासी पृथ्वीराज अवस्थी कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दयानंद शुक्ला के ममेरे भाई थे। वह दवा लेने के लिए रामसनेहीघाट जा रहे थे। अवस्थी कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल: दयानंद शुक्ला ने हादसे को अपूरणीय क्षति बताते हुए सरकार पर यातायात व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने और डिवाइडर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
बीकापुर। जलालपुर माफी-शाहगंज मार्ग पर सुरासराय रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अखंड प्रताप पांडेय (20) की मौत हो गई, जबकि अभय यादव (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बीकापुर से घर लौट रहे थे। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी बीकापुर भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया। उपचार के दौरान अखंड की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। नंदीग्राम भरत कुंड अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस के अनुसार प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा। अखंड पांच बहनों का इकलौता और सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ा
रानीबाजार। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 12 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल अर्पित विश्वकर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बरवा निवासी मनीष कुमार के अनुसार उनका पुत्र बाइक से घर लौट रहा था। फिरोजपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक चालक महेश कुमार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अर्पित को सीएचसी मसौधा और श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के बाद लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रामकुमार को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed