{"_id":"696f99bf65f99a0bd409e9f5","slug":"for-the-first-time-in-ramnagari-ashwamedha-yagna-will-be-performed-from-eight-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1568401-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामनगरी में पहली बार अश्वमेघ यज्ञ आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामनगरी में पहली बार अश्वमेघ यज्ञ आठ से
Tue, 20 Jan 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
30-बालू घाट पर अश्वमेघ यज्ञ के लिए चल रही तैयारियां
अयोध्या। रामनगरी में पहली बार मातेश्वरी परिवार की ओर से अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बालू घाट पर आठ से 16 फरवरी तक यह यज्ञ चलेगा। इसकी तैयारियां बालू घाट पर शुरू कर दी गई हैं। यज्ञ के तहत आठ फरवरी को बालू घाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। नया घाट से कलश में जल भरकर यात्रा लता चौक, छोटी छावनी होती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य धर्मानंद पांडेय ने बताया कि नौ फरवरी से सुबह ध्यान योग शिविर, हवन-पूजन तथा शाम को सत्संग का आयोजन होगा। मातेश्वरी शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर का प्रवचन होगा। यज्ञ के लिए एक मुख्य कुंड के साथ ब्रह्मा-विष्णु-महेश के लिए तीन कुंड होंगे। इसके साथ ही अन्य कुंड भी होंगे जिनमें श्रद्धालु हवन करेंगे। 15 फरवरी को सरयू की महाआरती होगी।
उन्होंने बताया कि आयोजन में बैकांक, थाईलैंड, दिल्ली, मुंबई के साथ ही देश के अन्य हिस्से से भी श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी। अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम दोहरी घाट मऊ में पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कोलकाता के कारीगरों की ओर से बालू घाट पर यज्ञ के लिए मंडप बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह सातवां अश्वमेघ यज्ञ मातेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित है।