फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   For the first time, a special ritual will be performed at the Ram Temple on the Tuesday of the month of Jyeshtha

Ayodhya News: राम मंदिर में पहली बार ज्येष्ठ के मंगल पर होगा विशेष अनुष्ठान

Sat, 02 May 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 02 May 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
For the first time, a special ritual will be performed at the Ram Temple on the Tuesday of the month of Jyeshtha
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में इस वर्ष ज्येष्ठ माह के मंगल को लेकर पहली बार विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसकी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

ज्येष्ठ के मंगल का विशेष महत्व भगवान हनुमान की आराधना से जुड़ा माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। फूलों और विशेष प्रकाश सज्जा से पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक आभा प्रदान की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव मिल सके। अनुष्ठान के तहत सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह आयोजन पहली बार इस स्तर पर किया जा रहा है, जिससे ज्येष्ठ माह के मंगल की परंपरा को और व्यापक स्वरूप मिल सके। बताया गया कि परकोटा में स्थित हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के आठों बड़े मंगल पर विशेष अनुष्ठान होंगे। हनुमान जी को विशेष भोग भी अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। अब हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन भी मिलने लगा है। ऐसे में बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिर में आयोजित अनुष्ठानों के साक्षी श्रद्धालु भी बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed