{"_id":"69cd5f75c667db9bad0cd0f7","slug":"flag-hoisting-will-take-place-on-the-top-of-hanuman-temple-today-in-vriddhi-yoga-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-146284-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वृद्धि योग में आज हनुमान मंदिर के शिखर पर होगा ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वृद्धि योग में आज हनुमान मंदिर के शिखर पर होगा ध्वजारोहण
Wed, 01 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण की शृंखला जारी है। इसी क्रम में हनुमान जयंती पर बृहस्पतिवार को परकोटा स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। यह भगवा ध्वज मंदिर आंदोलन के बजरंगी रहे बजरंग दल के पूर्व संयोजक विनय कटियार फहराएंगें। 1992 के बाद यह पहला अवसर होगा जब वह राम मंदिर परिसर में आयोजित किसी समारोह का हिस्सा बनेंगे। समारोह में बजरंग दल के पूर्व संयोजकों समेत 200 मेहमान शामिल होंगे।
राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। वृद्धि व ध्रुव योग में ध्वजारोहण किया जाएगा। आचार्यों के अनुसार इस योग में ध्वजारोहण करने से गौरव-गरिमा में वृद्धि होगी। बताया कि परकोटा के दक्षिणी भुजा में स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम में बजरंग दल के 13 पूर्व संयोजक व अध्यक्ष समेत 50 अन्य कार्यकर्ता और 50 से अधिक साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है। यह संख्या लगभग 200 के आस-पास होगी। बताया कि बजरंग दल का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है, ऐसे में हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का अवसर उनके लिए सदियों के स्वप्न के साकार होने का अवसर होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा कि हनुमान मंदिर के शिखर पर होने वाले ध्वजारोहण में आमंत्रित किया गया है। मंदिर आंदोलन में लाखों बलिदान हुए, लंबा संघर्ष हुआ। अब मंदिर निर्माण का स्वप्न साकार हो चुका है।