फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five illegal parking lots closed, fake receipts confiscated

Ayodhya News: पांच अवैध पार्किंग बंद, फर्जी रसीदें जब्त

Tue, 18 Feb 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Five illegal parking lots closed, fake receipts confiscated
अयोध्या। रामनगरी की अवैध प्राइवेट पार्किंगों पर नगर निगम ने अब शिकंजा कस दिया है। छापामारी के लिए टीम गठित करते हुए विशेष अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पांच स्थानों पर अवैध तरीके से प्राइवेट पार्किंग का संचालन होता पाया गया। अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन दल के सदस्यों ने इन्हें बंद कराकर फर्जी रसीदें भी जब्त की हैं। बिना पंजीकरण फिर से संचालन करने पर एफआईआर होगी। नियमित निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन


इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने चार पहिया वाहनों, बसों और ट्रैवलर समेत यातायात के अन्य संसाधनों से अयोध्या पहुंच रहे हैं। यहां पर नगर निगम, पर्यटन निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कई स्थानों पर वाहनों को खड़ा करवाने के लिए स्थायी और अस्थायी पार्किंग स्थलों का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि ये कम पड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कुछ लोगों ने इसे कमाई का अवसर बनाते हुए अपने खाली प्लाटों को नगर निगम में बिना पंजीकरण कराए अवैध रूप से प्राइवेट पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया। यहां पर चार पहिया छोटे और बड़े वाहनों की धड़ल्ले से पार्किंग करवाते हुए बाकायदा रसीद देकर मोटी रकम भी वसूली जाने लगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालु जानकारी के अभाव में यहां पर वाहन खड़ा कर भुगतान भी कर रहे थे। ऐसे में इन अवैध प्राइवेट पार्किंग संचालकों की रोजाना अच्छी-खासी आय भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में शिकायत मिलने पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित कर प्रवर्तन दल के साथ छापामारी का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले ही दिन बड़ी सफलता मिली है। अपर नगर आयुक्त ने अमर उजाला को बताया कि सिर्फ रानोपाली क्षेत्र में ही बिना पंजीकरण और अनुमति प्राप्त किए अवैध पार्किंग का संचालन करते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया। इनमें रंजीत मौर्य, छोटे पांडेय, राजेश पांडेय, सोनू सरदार, दीपक मौर्य व अशोक वर्मा शामिल हैं।

नगर निगम की टीम ने इन सभी अवैध पार्किंग को तत्काल बंद करवा दिया है। इन सभी पार्किंग स्थल के संचालकों के पास से फर्जी रसीदें भी बरामद की गई हैं। फिलहाल इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। अब दोबारा यदि इनकी ओर से नगर निगम में बिना पंजीकरण कराए पार्किंग का संचालन किया गया तो फिर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसी कड़ी में नगर निगम को उदया चौराहे और रायबरेली रोड पर भी अवैध पार्किंग के संचालन की शिकायत मिली है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।

इनसेट

संचालकों की मिली लापरवाही
नगर निगम के पार्किंग स्थल की जांच में संचालकों के स्तर से बरती जा रही लापरवाही भी सामने आई है। निगम के तीन पार्किंग स्थलों की जांच में मौके पर रेट लिस्ट नहीं मिली और न ही लाउड हेलर से अनाउंसमेंट की ही व्यवस्था मौके पर मिली। इसे देखते हुए पार्किंग संचालकों को रेट लिस्ट लगाने व अनाउंसमेंट करने की हिदायत दी गई। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि नियम का पालन न करने पर उनका टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि निरीक्षण दल में कर अधीक्षक जय प्रकाश, राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद, ईटीएफ प्रभारी वीके सिंह व अमरजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed