फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five illegal colonies developed over 250 biswas demolished; commercial building and restaurant sealed

Ayodhya News: 250 बिस्वा में विकसित पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, व्यावसायिक भवन और रेस्टोरेंट सील

Wed, 05 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five illegal colonies developed over 250 biswas demolished; commercial building and restaurant sealed
24- भिखापुर में अवैध प्लॉटिंग का हुआ ध्वस्तीकरण- विभाग
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बुधवार को अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए गए व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान भीखापुर और सहनवा क्षेत्र में करीब 250 बिस्वा भूमि पर विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


भीखापुर में रजत वर्मा की लगभग 50 बिस्वा, टीटू चतुर्वेदी की 30 बिस्वा तथा पार्थ चतुर्वेदी की करीब 80 बिस्वा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह सहनवा क्षेत्र में नौशाद अहमद की लगभग 50 बिस्वा तथा संजय रावत की 40 बिस्वा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को भी जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। देवकाली हनुमान मंदिर के सामने देवी दयाल के करीब 2,000 वर्गफुट में निर्मित व्यावसायिक भवन को सील किया गया। इसके अलावा उसरू स्थित सुनील श्रीवास्तव के गुलमोहर लॉन एवं रेस्टोरेंट में लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता राकेश सिंह तोमर, चंदन गुप्ता, प्रशांत दुबे सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एडीए के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध भवनों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य कर लें। केवल उन्हीं भूखंडों का क्रय करें, जिनका लेआउट प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृत हो। स्वीकृत लेआउट की सूची एडीए की वेबसाइट और प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed