फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   first CEO of Ram Mandir Jitendra Mishra has taken charge of operations in Ayodhya

अयोध्या: आज से सीईओ के भरोसे राम मंदिर का कामकाज, जितेंद्र मिश्र ने संभाला कार्यभार

Mon, 21 Sep 2026 01:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

राम मंदिर का कामकाज आज यानी सोमवार से पूरी तरह सीईओ के भरोसे हो गया है। जितेंद्र मिश्र ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
first CEO of Ram Mandir Jitendra Mishra has taken charge of operations in Ayodhya
राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र ने संभाला कार्यभार। - फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर की व्यवस्थाओं में सोमवार से सीईओ की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी हो गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। अब वह नियमित रूप से अयोध्या और राम मंदिर परिसर में रहकर मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की मॉनिटरिंग करेंगे।

विज्ञापन


नए सीईओ के लिए राम मंदिर परिसर स्थित पीएफसी सेंटर में कार्यालय तैयार किया गया है। यहीं से वह मंदिर की व्यवस्थाओं की निगरानी और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे। जितेंद्र मिश्रा के सामने राम मंदिर में रोजाना आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को व्यवस्थित करना प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा। दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुविधाओं, सुरक्षा और मंदिर परिसर से जुड़े विभिन्न कार्यों की वह नियमित समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


सीईओ के अयोध्या में नियमित रूप से बैठने से मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं से जुड़े फैसलों और उनके क्रियान्वयन की निगरानी भी मौके से ही हो सकेगी। संबंधित विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएफसी सेंटर से होगी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग

राम मंदिर परिसर में तैयार किए गए पीएफसी सेंटर स्थित कार्यालय से सीईओ मंदिर की व्यवस्थाओं का पूरा चार्ज संभालेंगे। माना जा रहा है कि अयोध्या में नियमित मौजूदगी के दौरान वह मंदिर निर्माण, संचालन व्यवस्था और श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़े कार्यों की भी मौके पर समीक्षा करेंगे।


एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को सितंबर की शुरुआत में राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया था। अब अयोध्या में उनकी नियमित मौजूदगी के साथ ट्रस्ट की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था में नए चरण की शुरुआत होगी।

हेल्प डेस्क और सूचना केंद्रों को सक्रिय करने की तैयारी

अब सीईओ की प्राथमिकता मंदिर के मौजूदा कामकाज को समझने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की होगी। वह राममंदिर के कर्मचारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिसर में हेल्प डेस्क और सूचना केंद्रों को और सक्रिय करने की तैयारी है। इसके जरिए दर्शन, प्रवेश, सुविधाओं और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए श्रद्धालुओं को अधिक व्यवस्थित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

इन बातों पर भी रहेगा फोकस

जितेंद्र मिश्र के स्थायी रूप से अयोध्या में काम संभालने के बाद मंदिर की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा, श्रद्धालु सुविधाओं, चढ़ावे की व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा तेज होने की संभावना है। खास बात यह होगी कि अब मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े फैसलों के क्रियान्वयन के लिए एक केंद्रीकृत प्रशासनिक जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed