{"_id":"69e0ee889b4086db0100a8bd","slug":"firefighters-brought-the-fire-under-control-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-147430-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू
Thu, 16 Apr 2026 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी।
भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रकाशपुरम कॉलोनी में सीएचसी रूदौली के समीप बृहस्पतिवार को एक मकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रूदौली की यूनिट ने तत्परता दिखाते हुए चंद मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
फायर स्टेशन रूदौली को सूचना मिली कि प्रकाश पुरम कॉलोनी स्थित लालमणि त्रिपाठी के मकान में आग लग गई है। फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। अत्यधिक धुएं के कारण अंदर प्रवेश करना कठिन हो रहा था। इसी दौरान यह भी जानकारी मिली कि घर के भीतर दो भरे हुए एलपीजी गैस सिलिंडर रखे हुए हैं। आग की तीव्रता से छत का प्लास्टर भी टूटकर गिरने लगा। ऐसे हालात में अग्निशमन कर्मी सद्दाम हुसैन ने साहस का परिचय देते हुए जमीन पर लेटकर रेंगते हुए ब्रांच पाइप लेकर घर के भीतर प्रवेश किया। उन्होंने एलपीजी सिलिंडरों के आसपास की आग को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित किया। इसके बाद पीछे की खिड़की से भी पानी की बौछार की गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर यूनिट ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया। जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों फायर यूनिट के चालक बृजपाल, सद्दाम हुसैन, रामबहादुर एवं अमित कुमार के साहस, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की।