{"_id":"6a8ddb469bb328ecc7094b1e","slug":"female-students-made-attractive-raksha-sutras-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157188-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छात्राओं ने बनाए आकर्षक रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छात्राओं ने बनाए आकर्षक रक्षासूत्र
Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को रक्षा सूत्र निर्माण एवं मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर और आकर्षक रक्षासूत्रों का निर्माण किया। उन्होंने मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया। प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या उर्मिला, सीमा, विभा और ज्योति का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन