फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elder sister Shanta sent a Rakhi for Ram Lalla

Ayodhya News: बड़ी बहन शांता ने रामलला के लिए भेजी राखी

Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Elder sister Shanta sent a Rakhi for Ram Lalla
रा​​​खियों का पूजन करते अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता। 
अयोध्या। रामलला की बड़ी बहन शांता की ओर से रामलला समेत चारों भाइयों के लिए राखी व 56 भोग आया है। श्री राम राखी महोत्सव के तीसरे दिन शृंगी ऋषि आश्रम स्थित मां शांता की तरफ से अपने भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सहित राम मंदिर के सभी पुजारियों के लिए रक्षा सूत्र के साथ 56 भोग, मिष्ठान, फल एवं उपहार भेजा गया। गाजे-बाजे और धूम धड़ाके के साथ राम सखी यात्रा अयोध्या पहुंची।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि के पुजारी संतोष तिवारी और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को रक्षासूत्र और उपहार सौंपा गया। महंत कमल नयन दास ने बताया कि सदियों की परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है। रामलला के लिए देश भर से राखियां रक्षाबंधन पर आती हैं, जिन्हें रामलला को समर्पित किया जाता है। भगवान राम सहित उनके अनुजों का रक्षासूत्र ओडिशा के कारीगरों ने धान और केले के रेशे से तैयार किया है। इस दौरान शृंगी ऋषि आश्रम के पुजारी महेंद्र गोस्वामी, सीताराम दास, सुभाष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


1000 महिलाओं ने किया दुरदुरिया पूजन
महबूबगंज। श्री राम राखी महोत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को सत्र में सत्यनारायण भगवान की कथा और 1000 महिलाओं के दुरदुरिया पूजन का आयोजन हुआ। महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अंजू पांडेय ने कहा कि दुरदुरिया पूजन से लोगों को जीवन में सुख शांत और समृद्धि आती है। अंजलि सिंह ने भी दुरदुरिया पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। राखियों का पूजन अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत संजय दास और शृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास ने किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के सदस्यों में उदयभान गुप्ता, सुभाष सिंह ध्रुव गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, शशि प्रभा सिंह, मधुबन सिंह, मनीष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed