{"_id":"6a908c2300537a1d200616c3","slug":"kutcha-house-collapses-due-to-rain-household-belongings-destroyed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-157361-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान नष्ट
Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
तारुन। बारिश के चलते बुधवार रात नरायनपुर गांव में मिट्टी की दीवारों से बना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार बगल में बने छप्पर में सो रहा था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मकान फरजाना पत्नी निसार उर्फ जावेद का था।
ग्रामसभा निवासी मोहम्मद मोबीन ने बताया कि बारिश के कारण दो कोठरी का जर्जर मकान अचानक ढह गया। मलबे में अलमारी, कपड़े, बर्तन, गैस सिलिंडर समेत घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया।
परिवार मकान में सामान रखकर पास के छप्पर में रह रहा था। लेखपाल देव प्रकाश तिवारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल है। जल्द ही आवास का लाभ मिलेगा। संवाद