फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fell in love while playing Ludo, got married, later kicked out of the house

Ayodhya News: लूडो खेलते-खेलते हो गया प्यार, कर ली शादी, बाद में घर से निकाला

Tue, 25 Mar 2025 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Mar 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Fell in love while playing Ludo, got married, later kicked out of the house
अयोध्या। मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलते हुए एक युवती को पंजाब के युवक से प्यार हो गया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिन बाद युवक उसे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चला गया। युवती उसे खोजते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उसके पहली शादी की जानकारी हुई। बाद में युवक व उसके परिजनों ने मारपीट कर युवती को भगा दिया। थक-हारकर युवती ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक इलाके की युवती ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा के पद पर तैनात है। जरूरी काम निपटाने के बाद वह मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो गेम खेलती थी। एप पर सिम्मी नाम की एक महिला के साथ खेलने का प्रस्ताव मिला, जिस पर उन्होंने सहमति दी। कुछ दिन बाद उस आईडी पर अनिकेत शर्मा नामक युवक जुड़ा और गेम खेलने लगा। खेलते-खेलते उनमें जान-पहचान बढ़ी तो युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। उसने स्वयं के पंजाब शहर के नवां, मोहननगर का रहने वाला बताया।
विज्ञापन

छह मई, 2023 को उनकी शादी शहर के देवकाली स्थित एक लॉन से हुई। सात मई, 2023 को बूथ नंबर चार के पास स्थित एक होटल व आठ जून, 2023 को सरयू तट स्थित एक होटल में युवक उसके साथ रुका। नौ मई, 2023 को ऑफिस का काम बताकर वह ऑस्ट्रेलिया चला गया। 19 सितंबर को टूरिस्ट वीजा बनवाकर वह युवक के बताए पते पर पहुंची तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके परिवार के लोग पंजाब में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसने गाली-गलौज व मारपीट करके युवती को वहां से भगा दिया। युवती वहां से पंजाब अपनी ससुराल गई तो युवक के पिता विनोद शर्मा, माता प्रमोद शर्मा, बहन काम्या शर्मा, कालिंदी शर्मा आदि मिलीं, लेकिन उसे ठिकाना नहीं दिया और सभी ने उसे मारपीट कर वहां से भी भगा दिया। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed