{"_id":"69837df8663bbef80f05081c","slug":"father-and-son-allegedly-beaten-for-filing-a-complaint-about-harassment-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142476-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छेड़छाड़ की शिकायत करने गए पिता-पुत्र को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छेड़छाड़ की शिकायत करने गए पिता-पुत्र को पीटने का आरोप
Wed, 04 Feb 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
पूरा बाजार। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ की शिकायत करने गए पिता-पुत्र की पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
दर्ज एफआईआर में 22 वर्षीय एक युवती ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सचिन यादव उनसे छेड़छाड़ करता रहता था। 21 सितंबर की शाम लगभग सात बजे वह अपने घर जा रही थीं तो सचिन ने उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। वहां से उसे धक्का देकर वह घर लौटीं और परिजनों को अवगत कराया। उनकी मां सचिन के घर शिकायत करने गईं तो सचिन की मां व उसके पिता घनश्याम यादव उनकी मां से गाली-गलौज करने लगे।
आवाज सुनकर उनके भाई और पिता वहां गए तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। सचिन ने उनके भाई का गला दबा दिया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से अब भी चल रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली अयोध्या में की गई तो पुलिस ने उनके पिता को ही थाने में बैठाकर उनके खिलाफ एफआईआर लिख दी। स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।