फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmers interacted directly with agricultural experts

Ayodhya News: किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से किया सीधे संवाद

Fri, 30 Jan 2026 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Jan 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers interacted directly with agricultural experts
फोटो-09 जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण- संवाद
पूरा बाजार। क्षेत्र की ग्रामसभा समैसा के मजरा महांथिन पुरवा में कृषि, किसान एवं वैज्ञानिक समागम, विचार गोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित की गई। शुक्रवार को किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर उन्नत बीज, तकनीक और फसल संरक्षण की जानकारी ली। आयोजन प्रगतिशील किसान तेज बहादुर वर्मा और महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

समागम का उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक व प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण, फसल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी से खेती को अधिक लाभकारी बनाना था। कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत में अधिक उत्पादन, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों एवं यंत्रों की उपयोगिता से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा एवं उप कृषि निदेशक प्रदीप कुमार कनौजिया ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ऐसे आयोजनों को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीपी शाही, वैज्ञानिक पंकज कुमार सिंह, डॉ. संजय धर द्विवेदी आकाशवाणी केंद्र के निदेशक सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। समापन अवसर पर आयोजक तेज बहादुर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed