{"_id":"69998a74eb8f807f2408a1d4","slug":"farmer-attempted-suicide-by-pouring-petrol-on-himself-in-front-of-officials-at-tehsil-in-ayodhya-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भरी तहसील में अफसरों के सामने किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भरी तहसील में अफसरों के सामने किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, मची खलबली
Sat, 21 Feb 2026 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:05 PM IST
सार
अयोध्या में भरी तहसील में अफसरों के सामने किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ा। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई न होने से वह परेशान था। घटना से मौके पर खलबली मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
किसान को पुलिस ने पकड़ा।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी के अयोध्या में रुदौली तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक पीड़ित किसान सत्रोहन ने अधिकारियों के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। वह लंबे समय से जमीन की पैमाइश और शिकायतों के लंबित होने से परेशान था।
विज्ञापन
लेखपाल और संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इस पर किसान का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। सत्रोहन ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
घटना के समय तहसील दिवस में विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे। माहौल को देखकर पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने किसान को पकड़ लिया। इससे बड़ी घटना टल गई। हालांकि, कुछ देर के लिए कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
प्रशासन ने किसान को सुरक्षित हिरासत में लेकर उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनने और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटना की त्वरित जांच शुरू कर दी है। घटना ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह साफ करता है कि लंबित शिकायतें और न्याय न मिलने से लोग किस हद तक मजबूर और आक्रोशित हो सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन