{"_id":"68162cf8d4ffaa978403b905","slug":"ewellery-worth-rs-1-crore-along-with-cash-worth-rs-55-lakh-stolen-from-businessmans-house-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-128552-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: व्यवसायी के घर से 55 लाख की नकदी समेत एक करोड़ के जेवरात पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: व्यवसायी के घर से 55 लाख की नकदी समेत एक करोड़ के जेवरात पार
Sat, 03 May 2025 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 03 May 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
भेलसर/रौजागांव। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिटौरा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने गांव के एक बड़े व्यवसायी व विदेश में रहने वाले व्यक्ति के घर को निशाना बनाया। चोरों ने व्यवसायी के यहां से 55 लाख की नकदी और उतनी ही कीमत के जेवरात पार कर दिए।
भिटौरा गांव निवासी व्यवसायी रामपाल गुप्ता ने बताया कि वह घर से थोक व्यवसाय करते हैं। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। बीती रात चोर घर के सामने बने ऑफिस के सहारे दूसरी मंजिल तक पहुंच गए। चोरों ने पहले बाहरी कमरे का ग्रिल तोड़कर निकाल दिया लेकिन अंदर घुसने में सफलता नहीं मिली तो सामने लगा दरवाजा कर एक हिस्सा तोड़ अंदर हाथ डालकर लगा बेलन खोल लिया। इसके बाद चोर सीधे उसी कमरे में जा पहुंचे जहां सभी अलमारी रखी हुई थी। रामपाल की तहरीर के अनुसार एक-एककर सभी अलमारी का ताला तोड़कर रखा करीब 55 लाख रुपये नकद व माता, पत्नी व बहू के उतनी ही कीमत के जेवरात समेट लिए। रात में लगभग 3:30 बजे जब आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई।
वहीं दूसरी ओर गांव के निवासी विनोद कुमार निषाद विदेश में रहते हैं। घर पर पत्नी सहित एक अन्य महिला रहती है। विनोद की पत्नी रीता के अनुसार अलमारी का ताला तोड़कर रखा पांच हजार रुपये नकद हजारों का जेवर चोर उठा ले गए। घटना स्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम व कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फोरेंसिक व एसओजी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। आस-पास गांवों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।