फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Everything from coconuts and chunris to makeup kits is expensive

Ayodhya News: नारियल-चुनरी से लेकर शृंगार किट तक महंगी

Mon, 12 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Everything from coconuts and chunris to makeup kits is expensive
अयोध्या। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। नारियल, चुनरी और शृंगार सामग्री की खरीदारी बढ़ने के साथ इनके दामों में भी उछाल आया है। दुकानदारों को नवरात्र के दौरान कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चौक, नाका, देवकाली, सुभाष नगर और मंदिरों के आसपास की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं। बाजार में सामान्य लाल चुनरी के अलावा गोटे, जरी और सितारों से सजी चुनरियां भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार, पहले 10 रुपये में मिलने वाली चुनरी अब 15 से 20 रुपये में बिक रही है। नारियल के दाम 10 से 15 रुपये बढ़कर 50 रुपये हो गए हैं। माता को अर्पित करने के लिए शृंगार किट 30 से 50 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

देवकाली के दुकानदार चंदन ने बताया कि ग्राहकों की मांग के अनुसार अलग-अलग कीमतों की सामग्री रखी गई है। नवरात्र के पहले दिन करीब 15 हजार रुपये की बिक्री हुई। चौक बाजार के दुकानदार संजय गुप्ता ने बताया कि पूजन सामग्री महंगी होने के बावजूद खरीदारी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed