{"_id":"67f5545697e696440a096c23","slug":"evening-courts-will-be-boycotted-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-127391-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सांध्यकालीन अदालतों का होगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सांध्यकालीन अदालतों का होगा बहिष्कार
Tue, 08 Apr 2025 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के समन्वय समिति की विशेष बैठक आचार्य नरेंद्र देव सभागार में मंगलवार को हुई। फैजाबाद बार एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई बैठक में 30 जिलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सबकी सहमति से सांध्यकालीन अदालतों के बहिष्कार के निर्णय का प्रस्ताव पास किया।
संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने संगठन के विस्तार में फैजाबाद बार एसोसिएशन को अगुवाई करने के लिए जिम्मेदारी का आह्वान किया। इसी के साथ प्रदेश में तीन अध्यक्ष, तीन महासचिव, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर के पद का सृजन भी किया गया। संगठन के विस्तार के लिए पूरे प्रदेश को नौ खंडों में विभाजित करने के बाद प्रत्येक खंडों में अध्यक्ष व मंत्री के नामों की घोषणा भी की गई। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह को अयोध्या व देवीपाटन क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वहीं महामंत्री गिरीश तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त मोर्चा की बैठक के दौरान फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के तत्वावधान में एक बृहद प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता महासम्मेलन कराए जाने पर विचार किया गया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह व संचालन मंत्री गिरीश तिवारी ने किया। बैठक में गोरखपुर से भानु प्रताप पांडेय, धीरेंद्र द्विवेदी, देवी शरण चतुर्वेदी, सिद्दार्थ नगर से इंदु कुमार सिंह,वाराणसी से अवधेश सिंह,बलिया से रण जीत सिंह व राम विचार यादव, मिर्जापुर से संजय उपाध्याय, सोनभद्र से राजीव सिंह व सत्य देव पांडेय, मेरठ से आनंद कश्यप , प्रयागराज से दिनेश चंद्र पांडेय व राकेश कुमार दुबे शामिल रहे।