फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entry of heavy vehicles banned in Ramnagari from tomorrow

Ayodhya News: कल से रामनगरी में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

Mon, 27 Oct 2025 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Oct 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in Ramnagari from tomorrow
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 29 अक्तूबर की रात 10 बजे से 31 अक्तूबर तक रामनगरी की सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस अवधि में 13 प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वाहन कूड़ेभार से, रायबरेली की दिशा से आने वाले हलियापुर से, जबकि आजमगढ़ और अंबेडकर नगर की ओर से आने वाले वाहन दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किए जाएंगे। इसी तरह बाराबंकी से आने वाले वाहन रामसनेहीघाट–हैदरगढ़ होकर जाएंगे, जबकि बस्ती और गोंडा की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर और नवाबगंज के रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर, संतकबीरनगर और बलरामपुर से आने वाले वाहनों को फुटहिया चौकी, कलवारी, टांडा, अकबरपुर, दोस्तपुर मार्ग से एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। बहराइच, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज और श्रावस्ती से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन टिकोरा मोड़–चहलरी घाट–सिधौली–सीतापुर मार्ग से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे सभी वाहन
सहादतगंज बाईपास से हनुमानगढ़ी के सामने से होकर परिक्रमा मार्ग गुजरने के कारण यहां से शहर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहनों को देवकाली बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। शांति चौक और मकबरा तिराहा बैरियर से भी शहर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन देवकाली अंडरपास से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
सरयू पुल की ओर वाहनों पर रहेगी रोक
लकड़मंडी चौराहा, दुर्गागंज माझा, और साकेत पेट्रोल पंप से पुराने सरयू पुल की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर रोक रहेगी। इन क्षेत्रों से वाहनों को लोलपुर (गोंडा) बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा। हनुमान गुफा चौराहा से लता मंगेशकर चौक और वासुदेव घाट तिराहा की दिशा में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गांधी आश्रम बैरियर से लता मंगेशकर चौक की ओर वाहन नहीं जा पाएंगे। बालू घाट (येलो जोन) बैरियर और आसिफ बाग चौराहा से रामघाट चौराहा व साथी तिराहा की दिशा में वाहन नहीं जा सकेंगे। बूथ नं-4 ओवरब्रिज सर्विस लेन, जनौरा अंडरपास सर्विस लेन, तथा कूढ़ाकेशवपुर चौराहा बैरियर पर भी सर्विस लेन से वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
राजघाट बंधे पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग कूड़ाकेशवपुर तिराहे के बगल और यश पेपर मिल परिसर में की जाएगी। आचारी सगरा तिराहा, सरेठी तिराहा, अग्रसेन तिराहा, गुदड़ी चौराहा, उदया चौराहा, गैस गोदाम तिराहा, कटरा तिराहा और राजघाट बंधा तिराहा परिक्रमा मार्ग से जुड़े होने के कारण वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। राजघाट बंधे पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

एसपी यातायात एपी सिंह ने बताया कि परिक्रमा के दौरान सभी प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी होगी। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed