फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entire Ayodhya plunged into mourning over the demise of Ram Vilas Vedanti

Ayodhya News: राम विलास वेदांती के निधन पर शोक में डूब गई पूरी अयोध्या

Mon, 15 Dec 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Entire Ayodhya plunged into mourning over the demise of Ram Vilas Vedanti
अयोध्या। राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रखर संत और राम जन्मभूमि न्यास के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन से अयोध्या शोक में डूब गई है। उनके महाप्रयाण की खबर मिलते ही संत समाज, धर्माचार्य, राम भक्त और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। संत–धर्माचार्यों ने एक स्वर में कहा कि डॉ. वेदांती का जीवन राम, राष्ट्र और संस्कृति के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कठिन से कठिन दौर में भी राम मंदिर आंदोलन को दिशा और ऊर्जा दी। उनका योगदान न केवल आंदोलन के इतिहास में, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना में भी सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. रामविलास दास वेदांती का जन्म रीवा के गुढ़वा गांव में सात अक्तूबर 1958 को हुआ था। हनुमानगढ़ी के महंत और राम मंदिर उद्धारक महंत अभिराम दास के शिष्य रामविलास दास वेदांती हिंदू धाम नयाघाट में निवास करते थे। उनका वशिष्ठ भवन नामक आश्रम भी है। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के सामने कई दशकों तक रामकथा का वाचन किया। वह संस्कृत के प्रख्यात विद्वान भी थे। रामचरित मानस व वाल्मीकि रामायण के प्रख्यात कथा प्रवाचक भी थे। श्रीराम मंदिर आंदोलन को धार देने के कारण उन्हें राम मंदिर जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed