फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Emphasis on natural drinks and daily routine to avoid heat stroke

Ayodhya News: लू से बचने के लिए प्राकृतिक पेय और दिनचर्या पर जोर

Thu, 16 Apr 2026 07:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on natural drinks and daily routine to avoid heat stroke
अयोध्या। सूर्य की तेज तपिश और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञों ने लू (हीटस्ट्रोक) से बचाव के लिए पंचसूत्र साझा किए हैं। आयुर्वेदिक ऋतुचर्या के पालन से लोग लू (हीटस्ट्रोक) के प्रभाव से बचा सकता है। इन उपायों में प्राकृतिक पेय और सही दिनचर्या पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु के मार्गदर्शन में आमजन को सुरक्षित रखने के लिए विशेष उपाय साझा किए गए। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु आदान काल होती है, जिसमें सूर्य की गर्मी शरीर के ओज और बल को कम करती है। ऐसे में समय रहते सावधानी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने शरीर को अंदर से ठंडा रखने और पित्त दोष को शांत करने पर जोर दिया है। उन्होंने दोपहर 12 से चार बजे तक तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन




विशेषज्ञों ने बताया कि आम पन्ना, छाछ, सत्तू का घोल, नारियल पानी, बेल का शरबत और सौंफ धनिया का पानी शरीर को ठंडक देते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। चीनी की जगह मिश्री का उपयोग अधिक लाभकारी है। आहार में हल्का और सुपाच्य भोजन लेना चाहिए। खीरा, तरबूज, खरबूजा और अनार जैसे शीतल प्रकृति के फल लाभदायक हैं, जबकि तैलीय और मसालेदार भोजन से दूरी बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed