फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elections: BJP lost Ayodhya, yet Ram Lalla saved the reputation of the saffron camp.

Lok Sabha Elections : अयोध्या हारी भाजपा, फिर भी रामलला ने बचा दी केसरिया खेमे की प्रतिष्ठा

Fri, 07 Jun 2024 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 06:22 AM IST
सार

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे...का संदेश भले ही इस बार आम चुनाव में चरितार्थ नहीं हो सका और भाजपा प्रतिष्ठापरक अयोध्या की फैजाबाद संसदीय सीट हार गई। इसके बावजूद रामलला ने केसरिया खेमे की प्रतिष्ठा बचा दी।

विज्ञापन
Elections: BJP lost Ayodhya, yet Ram Lalla saved the reputation of the saffron camp.
राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे...का संदेश भले ही इस बार आम चुनाव में चरितार्थ नहीं हो सका और भाजपा प्रतिष्ठापरक अयोध्या की फैजाबाद संसदीय सीट हार गई। इसके बावजूद रामलला ने केसरिया खेमे की प्रतिष्ठा बचा दी। राममंदिर वाले इलाके के सात में से छह बूथों पर इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद, भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह से काफी पीछे रहे।
विज्ञापन


अयोध्याधाम में राममंदिर जिस इलाके में है, वहां रहने वाले मतदाताओं ने सपा से ज्यादा भाजपा पर भरोसा जताया। इसी का नतीजा रहा कि इस इलाके के वोटरों ने जिन सात बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, उनमें से एक को छोड़कर सभी पर सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र के मतदाताओं के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा-2 मतदान केंद्र पर बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा के बूथ नंबर 156 में कुल पड़े 380 मत में से भाजपा को 325 और सपा को सिर्फ 44 वोट मिले। बूथ नंबर 157 में कुल 390 मत पड़े। इनमें से भाजपा को 292 और सपा को 94 वोट मिले। बूथ नंबर 158 में कुल 307 पड़े मतों में से भाजपा को 243 और सपा को 57 मिले। बूथ नंबर 159 में 517 वोट पड़े। इनमें से भाजपा को 312 और सपा को 185 वोट मिले। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा-2 के बूथ नंबर 160 में पड़े 349 मतों में से भाजपा को 251 व सपा को 93 ही मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 161 में कुल पड़े 521 मतों में से भाजपा को 234 व सपा को 262 मत मिले। सिर्फ यही एक बूथ रहा, जहां सपा ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया।

विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े,अपने बूथ पर लाज बचा ले गए तीनों विधायक
फैजाबाद संसदीय सीट के अयोध्या जिले में शामिल तीन विधानसभा क्षेत्र रुदौली, बीकापुर और अयोध्या में भाजपा के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इन तीनों सीटों पर इस बार सपा से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद तीनों विधायक अपने बूथों पर लाज बचाने में कामयाब रहे। 
  • रुदौली विधायक के घटौली बूथ नंबर 130 पर भाजपा को 295 और सपा को 269 वोट मिले। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के महोली बूथ नंबर नौ पर भाजपा को 460 और सपा को 146 मत मिले। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त के एमएलएमएल इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 42 पर भाजपा को 458 व सपा को 134 मत मिले।
प्रत्याशी और महापौर के बूथों पर भी जीती भाजपा
भाजपा प्रत्याशी और दो बार सांसद रहे लल्लू सिंह इस बार लोकसभा चुनाव हारकर भी अपना बूथ जीतने में कामयाब रहे। उनके सहादतगंज स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर छह पर भाजपा को 304 और सपा को 168 मत मिले। 
  • इसी तरह महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के बूथ नंबर 185 प्राथमिक विद्यालय जानकी घाट उत्तरी पर भाजपा को 349 व सपा को 241 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed