फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight shopkeepers trapped for not paying fixed bill, two fined

Ayodhya News: पक्का बिल न देने पर फंसे आठ दुकानदार, दो पर जुर्माना

Tue, 11 Feb 2025 08:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 11 Feb 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Eight shopkeepers trapped for not paying fixed bill, two fined
अयोध्या। पक्का बिल लेने के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के मकसद से चलाया गया अभियान सार्थक सिद्ध हुआ है। ग्राहकों ने बिल न देने वाले आठ दुकानदारों की शिकायत स्टेट जीएसटी में दर्ज कराई है। इनमें दो दुकानदारों पर जुर्माना लगा है।
विज्ञापन

वास्तविक बिक्री न दिखाकर कर चोरी करने के चक्कर में अधिकांश व्यापारी ग्राहकों को पक्का बिल नहीं देते हैं। ग्राहक भी इसके प्रति गंभीर नहीं होते हैं। ऐसे में दुकानदार स्टेट जीएसटी को चूना लगाते हैं। बीते दिनों हुई एसआईबी की जांच में ऐसे मामले सामने आने पर राज्य कर आयुक्त डाॅ. नितिन बंसल ने सभी जोनल अपर आयुक्त को दिशा-निर्देश दिए थे। 28 नवंबर को इसके लिए उन्होंने पत्र जारी करके ग्राहकों को पक्का बिल लेने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके अनुपालन में स्टेट जीएसटी ने जोन के 1,42,251 के सापेक्ष 1,05,556 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पक्का बिल लेने के लिए संदेश चस्पा कराया है। इस संदेश में पक्का बिल न देने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ शिकायत करने का आग्रह किया गया था। इस दौरान आठ शिकायतें आईं, जिनमें कुचेरा बाजार के पास स्थित एक प्रतिष्ठान पर पांच रुपये व नवीन मंडी गेट के सामने स्थित एक दुकानदार पर 10,000 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अन्य शिकायतें निराधार मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि ग्राहकों को पक्का बिल जरूर लेना चाहिए। इससे किसी भी सामान की गारंटी/वारंटी भी आवश्यकतानुसार क्लेम की जा सकती है। बिल लेने से कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है। बिल न देने पर स्टेट जीएसटी में संबंधित दुकानदार की शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed