फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eid al-Adha prayers were offered with prayers for peace

Ayodhya News: अमन की दुआओं के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज

Fri, 29 May 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 May 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Eid al-Adha prayers were offered with prayers for peace
ईद उल अजहा पर सिविल लाइन ​स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी। 
अयोध्या। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन




शहर के सिविल लाइन ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर बकरीद की नमाज अदा की। इसके अलावा जामा मस्जिद, टाटशाह कोठापार्चा, मरकज सराय पुख्ता चौक, तारा ईदगाह रानोपाली और मस्जिद आलमगिरी दुराही कुआं समेत विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सिविल लाइन ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी प्रशांत त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की गई, जिससे पूरे जिले में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



ग्रामीण इलाकों में भी दिखा उत्साह



पूरा बाजार/मया। बकरीद पर पूरा बाजार ईदगाह में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ नमाज अदा की गई। ईद की नमाज दरगाह बिलहरी शरीफ के सज्जादा नशीन हजरत पीर सैयद अब्दुल रब उर्फ चांद बाबू ने अदा कराई। स्थानीय प्रशासन ने नमाज के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। मया में बकरीद की नमाज स्थानीय ईदगाह में पढ़ी गई। नूरानी जामा मस्जिद के पेश इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम कादरी ने नमाज पढ़ाई। इस अवसर पर मास्टर मुबारक अली इदरीशी, समसुद्दीन, मोहम्मद कैफ इदरीशी, चांद बाबू, शहाबुद्दीन, इमरान अंसारी, शोएब अंसारी आदि ने मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी।




अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी



रानी बाजार। क्षेत्र के दौलतपुर, भाईपुर, अमौना सहित विभिन्न ग्राम सभाओं में बकरीद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed