फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Efforts will be made to overcome the shortage of doctors

Ayodhya News: चिकित्सकों की कमी दूर कराने का होगा प्रयास

Wed, 13 Aug 2025 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 13 Aug 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to overcome the shortage of doctors
अयोध्या। नवागत अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. बृजेश सिंह चौहान ने बुधवार को जिला पुरुष और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला अस्पताल में व्याप्त चिकित्सकों की कमी दूर कराने का उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को अपर निदेशक जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. विभा कुमारी के साथ ओपीडी, वार्ड, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। सीएमएस ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से अवगत कराया तो उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की तैनाती कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सिंह गौतम के साथ वार्ड का भ्रमण किया। जनरल वार्ड में भर्ती मरीज से उन्होंने अस्पताल में मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। मरीज ने बेहतर फीडबैक दिए तो उन्होंने प्रमुख अधीक्षक की प्रशंसा की। अपर निदेशक ने कहा कि जिले और मंडल के सभी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने की कोशिश रहेगी। सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मरीजों से इलाज के साथ अच्छा व्यवहार रखें, ताकि डिस्चार्ज होने के बाद मरीज उनकी एक अच्छी तस्वीर लेकर बाहर जाएं। बताया कि अस्पताल की टेली मेडिसिन सेवा बेहतर है, इसे और विस्तृत कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed