{"_id":"6aa83f255806e9a83c0afac4","slug":"e-digital-libraries-in-27-gram-panchayats-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-158718-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 27 ग्राम पंचायतों में ई-डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 27 ग्राम पंचायतों में ई-डिजिटल लाइब्रेरी
Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर। बीकापुर विकासखंड की 27 ग्राम पंचायतों में ई-डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है। यह सुविधा गांव के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल व बौद्धिक विकास में मदद करेगी। सरकार की अभ्युदय योजना के तहत यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
पहले चरण में कुछ महीने पहले इन ग्राम पंचायतों को 1,20,000 रुपये मूल्य की 648 पुस्तकें और अलमारियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिनका अध्ययन बच्चे सुबह-शाम लाइब्रेरी पहुंचकर कर रहे हैं। अब दूसरे चरण में ई-डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद कुमार ने बताया कि यह सामग्री जिले में सबसे पहले बीकापुर विकासखंड को मिली है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में अध्ययन और बैठने की पर्याप्त सुविधा होगी और संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों पर रहेगी।