फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Documents filed in the case concerning the under-construction Lav-Kush building

Ayodhya News: लवकुश के निर्माणाधीन भवन मामले में दस्तावेज दाखिल

Wed, 22 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 22 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Documents filed in the case concerning the under-construction Lav-Kush building
अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन से जुड़े प्रकरण में बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी की पत्नी सुप्रिया मिश्रा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचीं और भवन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए। अब प्राधिकरण इन दस्तावेजों की जांच करेगा। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनवाई के दौरान संबंधित पक्ष की ओर से भवन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी विधिक और तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए 29 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। प्राधिकरण ने बनबीरपुर (सहादतगंज) स्थित सुप्रिया मिश्रा के नाम निर्माणाधीन जी+1 भवन को लेकर तीन जुलाई को पहला नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

जांच में भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं पाया गया था। निर्धारित अवधि में आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं होने पर अंतिम नोटिस जारी किया गया। बाद में सुप्रिया मिश्रा ने अतिरिक्त समय का अनुरोध किया, जिस पर प्राधिकरण ने सात दिन की मोहलत दी थी। सात दिन की अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को हुई सुनवाई में संबंधित पक्ष ने दस्तावेज प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed