{"_id":"6a42aa52e13c1bbc9e011104","slug":"divisional-trials-for-the-state-level-junior-swimming-competition-concluded-35-swimmers-participated-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-152887-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल सम्पन्न, 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल सम्पन्न, 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
Mon, 29 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते तैराक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने सीटी बजाकर किया। प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के विभिन्न जनपदों से 25 बालक एवं 10 बालिकाओं सहित कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयन प्रक्रिया प्रशिक्षक बसंत लाल यादव की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अमेठी के अर्पित यादव, बाराबंकी की अद्विता सिंह तथा सुलतानपुर के सुमित निषाद, सचित निषाद, वेदांत यादव, आर्यव्रत मिश्रा, आहिल, अजीता डेय और अमोग मिश्रा प्रमुख रहे। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे चयन ट्रायल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर जिला तैराकी संघ के सचिव शिवकरन सिंह, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।