फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District Judge sang songs at the Holi gathering of advocates

Ayodhya News: अयोध्या प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, सरयू स्मैशर्स ने दर्ज की जीत

Wed, 11 Mar 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
District Judge sang songs at the Holi gathering of advocates
अयोध्या प्रीमियर लीग की प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, डाभासेमर में बुधवार को अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, बीकापुर विधायक अमित चौहान और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी का भी अनावरण किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

अयोध्या प्रीमियर लीग 11 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जिला क्रिकेट संघ द्वारा किया जा रहा है। लीग में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके नाम प्रदेश की प्रमुख नदियों सरयू, गंगा, यमुना, बेतवा, हिंडन, चंबल, गोमती और मनोरमा पर रखे गए हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन यूपीसीए के अनुभवी चयनकर्ताओं द्वारा ट्रायल के माध्यम से किया गया है। प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल से और 5 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से अतिथि खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए हैं। उद्घाटन मुकाबले में बेतवा ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। इसके जवाब में सरयू स्मैशर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से वैभव तिवारी ने 50 गेंदों पर 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा भूतोष उपाध्याय ने 34 और अनुराग निषाद ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अशुतोष उपाध्याय, धनंजय सिंह और अंशुमान पांडेय ने किफायती गेंदबाजी की। मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच में अंपायर की भूमिका रोहित यादव और संतोष सिंह ने निभाई, जबकि टीवी अंपायर जितेंद्र सिंह और रिजर्व अंपायर पवन यादव रहे। स्कोरिंग का कार्य आशुतोष बाजपेयी और मोहम्मद कसीम ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed