फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District Jail's Security Arrangements Assessed

Ayodhya News: जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Tue, 24 Mar 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
District Jail's Security Arrangements Assessed
अयोध्या। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ मंडल कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इस दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के आवास, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुआयना किया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को बंदियों को उनकी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया, ताकि जेल का वातावरण स्वस्थ बना रहे। कारागार परिसर में बैरकों, चिकित्सालय और रसोईघर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। इन समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। यह निरीक्षण जेल प्रबंधन में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया था। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक कारागार/जेलर प्रदीप कुमार कश्यप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रंजिनी शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed