{"_id":"693c55ed364cfc1669005feb","slug":"discussion-on-the-preparations-for-pratishtha-dwadashi-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-139429-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रतिष्ठा द्वादशी की तैयारियों पर मंथन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रतिष्ठा द्वादशी की तैयारियों पर मंथन आज
Fri, 12 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी। शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी समारेाह की रूपरेखा पर मंथन किया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टियों का आगमन शुक्रवार से ही शुरू हो गया।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ बैठक भी की। बैठक से पहले उन्होंने परकोटा, पंचवटी व बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
शनिवार सुबह जहां मंदिर निर्माण समिति की बैठक होगी वहीं दोपहर बाद मणिरामदास की छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट के न्यासियों की बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टी कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, जगद्गुरु विश्वेश तीर्थ शुक्रवार की देर शाम अयोध्या पहुंच गए हैं। कुछ ट्रस्टी शनिवार की सुबह पहुंचेंगे और कुछ ऑनलाइन बैठक से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। समारोह के लिए राम मंदिर परिसर में 27 दिसंबर से अनुष्ठान शुरू होंगे। जबकि प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य उत्सव 31 दिसंबर को मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।