{"_id":"68a499941cdfaeb42c0b936d","slug":"discussion-on-communication-strategies-for-children-affected-by-autism-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1343981-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए संवाद रणनीतियों पर किया विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए संवाद रणनीतियों पर किया विमर्श
Tue, 19 Aug 2025 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्थापना सप्ताह के अवसर पर विशेष वेबिनार श्रृंखला का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का नाम 'हितार्थ: एक प्रयास' रखा गया। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉ. साधना सिंह और मानव विकास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी मिश्रा की देखरेख में वेबिनार के दो सत्र आयोजित किए गए।
पहले सत्र में क्लिीनिकल मनोवैज्ञानिक डॉ. माधवी अवस्थी ने ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए संवाद रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को व्यावहारिक समाधान सुझाए। दूसरे सत्र में मनोवैज्ञानिक डॉ. विनीता कपूर ने मानसिक स्वास्थ्य में परिवार और समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. श्वेता सचान ने किया।
विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य एक प्रमुख चुनौती है। इसका समाधान केवल चिकित्सा से नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सक्रिय भागीदारी से संभव है। यह वेबिनार श्रृंखला 30 सितंबर तक चलेगी। वेबिनार में 78 शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने सहभागिता की। प्रयोगशाला नर्सरी स्कूल, मानव विकास व परिवार अध्ययन विभाग की ओर से 18 अगस्त से 17 सितंबर तक बच्चों के लिए मासिक नृत्य शिविर व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन
इस शिविर में बच्चों को भारतीय लोकनृत्य की विविध शैलियों से परिचित कराया जाएगा। इससे उनकी सांस्कृतिक समझ, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आत्मरक्षा शिविर के माध्यम से बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आवश्यक रक्षा कौशल सीखने का अवसर प्राप्त होगा। यह गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं। ऐसी रचनात्मक पहल पूरे वर्ष भर चलती रहेगी।