Ayodhya: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किया, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर कहा कि रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किया। साथ ही हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामनवमी पर अयोध्या आना उनका सौभाग्य है। हमने देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राम मंदिर विरोध के आरोपों को खारिज किया।
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में 1,11,000 रुपये का सहयोग दिया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों (अमेरिका-ईरान तनाव, पेट्रोल-डीजल) पर टिप्पणी से इनकार किया। कहा कि धार्मिक यात्रा पर हूं। आज राजनीति की कोई बात नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.