Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Difficulties mount for those traveling to Bihar for Chhath

Ayodhya News: छठ पर बिहार जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें

Tue, 10 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 10 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Difficulties mount for those traveling to Bihar for Chhath
अयोध्या। छठ पर्व नजदीक आते ही बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। अयोध्या से होकर पटना और छपरा जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी है। कई ट्रेनों में वेटिंग तीन अंकों तक पहुंच गई है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को जनरल कोच में सफर करने या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। बस और हवाई मार्ग से जाने पर भी अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गोमतीनगर से चलकर अयोध्या होते हुए पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार में 12 नवंबर को 121 वेटिंग है। 14 नवंबर को वेटिंग 73, 15 को 69 और 16 नवंबर को 92 है। 13 नवंबर को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। वहीं, अयोध्या कैंट होकर छपरा जाने वाली फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में 11 नवंबर को 105 वेटिंग है।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट से मोतिहारी जा रहे अजय द्विवेदी ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी छह लोगों का टिकट नहीं हो पाया। अब जनरल कोच से जाने की तैयारी है। भीड़ के बीच जनरल कोच में सफर करना मुश्किल होगा, लेकिन छठ पर घर पहुंचना जरूरी है। कैंट स्टेशन अधीक्षक पीआर मीणा ने बताया कि अभी कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। वेटिंग अधिक होने पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या कैंट से नहीं गुजर रहीं बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें
छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ समेत कई शहरों से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आनंद विहार, चंडीगढ़ और फिरोजपुर से पटना व छपरा के लिए ट्रेनें घोषित हैं, लेकिन इनके निर्धारित मार्ग में अयोध्या कैंट शामिल नहीं है। ऐसे में यहां के यात्रियों को नियमित ट्रेनों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

बसों में भी बढ़ा यात्रियों की जेब पर बोझ
अयोध्या से पटना के लिए निजी बसों का ऑनलाइन किराया 2,200 से 7,618 रुपये तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यही किराया 1,900 से 3,500 रुपये के बीच रहता है। बस की श्रेणी और सुविधाओं के अनुसार किराये में अंतर है। ऐसे में छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर के लिए भी अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

लखनऊ से पटना की उड़ान का किराया दोगुना
ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर हवाई सफर का विकल्प भी महंगा पड़ रहा है। अयोध्या से पटना की सीधी उड़ान नहीं है। यात्रियों को लखनऊ से विमान पकड़ना पड़ रहा है। 12 नवंबर को लखनऊ से पटना का एक तरफ का किराया 10,361 रुपये और 14 नवंबर को 11,831 रुपये है। वहीं, 17 नवंबर को किराया 4,901 रुपये से शुरू हो रहा है। ऐसे में छठ के आसपास हवाई सफर करने वालों को सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed