फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Difficult to complete projects of Saryu coast till Deepotsav

Ayodhya News: सरयू तट के प्रोजेक्टों का दीपोत्सव तक पूरा होना मुश्किल

Sat, 31 Aug 2024 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Difficult to complete projects of Saryu coast till Deepotsav
अयोध्या। सरयू नदी के तट पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का तय समय पर दीपोत्सव तक पूरा हो पाना फिलहाल मुश्किल है। यहां पर सभी काम बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह ने निरीक्षण किया तो वे भी काम की अब तक की प्रगति को देखकर नाराज हो गए। उन्होंने निर्माण इकाई के अफसरों को फटकार लगाई और काम की गति को बढ़ाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार की दोपहर सबसे पहले सरयू नदी के गोंडा पुल से लेकर लक्ष्मण किला तक घाटों पर चल रहे काम व राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सभी कामों की धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त करते हुए संबंधित अफसरों को सभी कार्य हर हाल में दीपोत्सव से पहले गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट में काम पूरा करने की समय सारणी बनाकर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


डीएम ने राम की पैड़ी पर चित्रकला उकेरने के काम को 15 दिन के भीतर पूरा कराने की डेडलाइन तय की। सरयू के आरती घाट पर चल रहे शेड के निर्माण में भी तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। आरती स्थल की सीढ़ियों पर स्लोप डालकर लगाए जा रहे पत्थर को एक बराबर लगाने के लिए कहा, जिससे श्रद्धालुओं को चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान एसडीएम, एडीएम सिटी, यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन के सहायक परियोजना प्रबंधक, अवर अभियंता व फर्म के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed