फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotion Surges at the Ram Temple on the Second 'Bada Mangal'

Ayodhya News: दूसरे बड़े मंगल पर राम मंदिर में उमड़ी श्रद्धा

Tue, 12 May 2026 07:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 12 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Devotion Surges at the Ram Temple on the Second 'Bada Mangal'
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर एक बार फिर बजरंगबली की भक्ति में डूबा नजर आया। पहले बड़े मंगल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के साथ परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे और हनुमंतलला के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। उमस और तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का आवागमन बना रहा।
विज्ञापन

श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ और पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने हनुमानजी को चोला, सिंदूर और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा संकटों से मुक्ति की कामना की। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भोग का लड्डू प्रसाद वितरित किया गया। भोजन प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष रूप से हनुमानजी का भोग बांटा गया।
विज्ञापन

विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शन के बाद श्रद्धालु विभिन्न मंडपों और खुले स्थलों पर बैठकर मंदिर की भव्यता निहारते दिखाई दिए। लोग थकान मिटाने के बहाने मंदिर की दिव्यता और स्थापत्य को निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों और मंडपों के दर्शन प्रारंभ होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल के अवसर पर पूरा परिसर “जय बजरंग बली” और “संकट मोचन हनुमान की जय” के उद्घोषों से भक्तिमय बना रहा। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed