{"_id":"68b1da6dbf32cd9991023ea7","slug":"devotees-are-getting-all-the-necessary-information-at-one-click-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1359211-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर मिल रही सारी जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर मिल रही सारी जरूरी जानकारी
Fri, 29 Aug 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-भ्रमण अब और भी आसान हो गया है। राम मंदिर दर्शन पथ पर लगाए गए आधुनिक डिस्प्ले कियोस्क श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर सारी जरूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। कियोस्क पर स्क्रीन को टच करते ही मठ-मंदिरों के खुलने-बंद होने का समय, उनकी दूरी, नजदीकी मार्ग और दर्शनीय स्थलों का विवरण तुरंत सामने आ जाता है।
इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में न तो परेशानी हो रही है और न ही बार-बार पूछताछ करनी पड़ रही है। यह कियोस्क वास्तविक समय के अपडेट और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हुए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। शहर के प्रमुख आकर्षण की भी जानकारी मिल रही है। कियोस्क पर नियमित अपडेट किए जाते हैं, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर इस परियोजना की शुरुआत की है। कियोस्क पर एक टच स्क्रीन इंटरफेस है, जिससे श्रद्धालु जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिल रही, जिससे श्रद्धालु और पर्यटकों को ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। बिजली कटौती की स्थिति में भी कियोस्क संचालित रहेगा।