Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development proposals worth 3 crore approved in Rudauli

Ayodhya News: रुदौली में तीन करोड़ के विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Mon, 20 Apr 2026 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Development proposals worth 3 crore approved in Rudauli
क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव।
भेलसर। रुदौली ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब तीन करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह ने की, लेकिन इस दौरान कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक रामचंद्र यादव ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विधायक रामचंद्र यादव ने जनप्रतिनिधियों को समय पर बैठक में उपस्थित रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह जिले की सबसे बड़ी पंचायत का सदन है, जहां जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। अधिकारियों की अनुपस्थिति से कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। विधायक ने गैस सिलिंडर की समस्या को भी गंभीर बताया और ब्लॉक स्तर पर इसके समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी एसबी भगवानदीन ने किया।
विज्ञापन




रुदौली क्षेत्र पंचायत की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। इन प्रस्तावों में गांवों में पुलिया निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़कें, आरसीसी सड़क निर्माण और सोलर लाइट जैसे विकास कार्य लगाना शामिल है। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा भी की गई। 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत एक करोड़ 43 लाख रुपये में से 42.30 लाख रुपये शेष हैं, जबकि राज्य वित्त के एक करोड़ 15 लाख रुपये में से 83 लाख रुपये खर्च होने बाकी हैं। विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इनमें पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी, पूर्ति विभाग से शशांक सिंह चौहान और बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका राधा वर्मा शामिल थे। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने समग्र विकास योजनाओं की प्रगति पर जानकारी दी। बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि अन्नू सिंह और जिला पंचायत सदस्य महंत भजन दास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed