फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Despite spending crores of rupees, water did not come out of the tap

Ayodhya News: करोड़ों खर्च के बाद भी नल से नहीं निकला जल

Sun, 22 Feb 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Despite spending crores of rupees, water did not come out of the tap
जल जीवन की टंकी का निर्माण अधूरा
तारुन। हर घर नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना तारुन ब्लॉक क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है। मनऊपुर, पाराराम, जयसिंहमऊ, नारायणपुर, सीहीपुर और काकोली, पिछौरा समेत कई गांवों में करोड़ों रुपये की लागत की पेयजल परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। कहीं टंकियों का ढांचा खड़ा है तो कहीं पाइपलाइन अधूरी है। गांवों में टोटी का पानी अभी मयस्सर नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पाराराम व मनऊपुर में दो साल में नहीं बनी टंकी
पाराराम व मनऊपुर दोनों ग्राम सभाओं की आबादी लगभग 5000 है। पांडेयपुर में टंकी दो वर्ष से बन नहीं पर अभी अधूरी है। मनऊपुर के ग्राम प्रधान शिवराम का कहना है कि पाराराम में टंकी का निर्माण पूरा होने के पहले ही मनऊपुर से दशलावन तक की आरसीसी सड़क 500 मीटर तक उखाड़ दी गई। बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत नहीं कराया। काम को बीच में ही छोड़कर कार्यदायी संस्था लापता हो गई है।
विज्ञापन

मलावन में समय सीमा खत्म, निर्माण ठप
मलावन गांव में 523.92 लाख रुपये की लागत से ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। काम 21 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था और 30 सितंबर 2024 तक पूरा होना था। निर्माण कार्य हैदराबाद की कंपनी करा रही थी। मौके पर केवल पिलर खड़े दिखाई देते हैं। न तो मजदूर नजर आते हैं और न निर्माण सामग्री। ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले में पड़ी है पाइप
जयसिंहमऊ और नारायणपुर में 405.01 लाख रुपये के तहत 931 घरों को नल कनेक्शन देने, 19.47 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने और टंकी निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार एक दिन भी नल से आपूर्ति नहीं हो पाया। नारायणपुर के मोहम्मद मोबीन का कहना है कि इस योजना का सही क्रियान्वयन नहीं होने से यह हालात हैं। अभी कहीं टोटी ही नहीं लगी है। ग्राम सभा के पुलिया के पास जल जीवन मिशन की पाइपलाइन नाले में पड़ी है।
बोरिंग हुई, हेडवर्क का निर्माण अधूरा
सीहीपुर गांव में 4.86 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना संचालित की जा रही है, जिससे 3799 लोगों को लाभ मिलना था। बोरिंग तो करा दी गई, लेकिन हेडवर्क का निर्माण अधूरा है। पाइपलाइन कई स्थानों पर बिछी नहीं है और ओवरहेड टैंक की चारदीवारी भी पूरी नहीं हो सकी। ब्लॉक क्षेत्र की 22 मजरों वाली ग्राम पंचायत सीहीपुर में एक बूंद पानी नहीं मिल पाया है। गांव के महेंद्र मिश्रा का कहना है कि पाइप का कनेक्शन ही नहीं किया गया। जगह-जगह पाइप पड़ी हुई है।

पाइपों के ऊपर उग आई घास-फूस
ककोली गांव में अभी तक कनेक्शन ही नहीं हुआ है। बरसों से पड़ी पाइपों के ऊपर घास-फूस उग आई है। इसी तरह बाहरपुर निवासी अनिल यादव ने बताया कि ग्राम सभा में टंकी लगने के कुछ दिन बाद ही जगह-जगह पाइप में लीकेज होने के कारण पानी बंद हो गया है तब से आपूर्ति ही नहीं शुरू हो सकी है। बेरू जायसवाल, विजय तिवारी, महेश तिवारी, नरेंद्र पांडेय, मो. रईस, सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि अधूरी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

जल जीवन की टंकी का निर्माण अधूरा

जल जीवन की टंकी का निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed