{"_id":"67bb3d74e0612769420983f1","slug":"deputy-cm-heard-the-pain-of-the-people-through-video-conferencing-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-125359-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुना लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुना लोगों का दर्द
Sun, 23 Feb 2025 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सीताराम निवास मंदिर में अयोध्याधाम में लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में एक बैठक हुई। भाजपा नेता विशाल मिश्र की अगुवाई में हुई बैठक के बाद एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को भेजा गया। बैठक में मौजूद लोगों की समस्या डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनी। बैठक में कहा गया कि स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड, विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, कर्मचारियों का पहचान पत्र वैध मानकर आवागमन की अनुमति दी जाए। मेगा मार्ग का चयन हो, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
इसके अलावा ठेला-खोंमचे वालों के लिए वेंडिग जोन बनाने, सुबह आठ से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक की भी मांग की गई। कपिलगंज, सिंहद्वार में बंद बाजारों को तत्काल खुलवाने की मांग की गई। बीमार होने की स्थिति में निजी वाहन से अस्पताल ले जाने की छूट दिए जाने की भी बात सामने आई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक की अध्यक्षता संघ के महानगर संघ चालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय ने किया। बैठक में महंत जयरामदास, महंत डॉ. सत्येंद्र दास वेदांती, महंत अवध किशोर शरण, महंत रामलोचन शरण, महंत अंजनी शरण, महंत रामभद्र शरण, स्वामी करपात्री महाराज, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, पार्षद अनुज दास, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला, एसएनबागी, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अचल गुप्ता, कविराज दास, रितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।